छत्तीसगढ़

बढ़ती महंगाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, दीपक बैज ने मटर लहसून खरीदकर केंद्र पर बोला हमला

रायपुर

देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेश के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया. रायपुर में शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर निकले.खाने पीने की चीजें,सब्जी,गैस और पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को कोसा.कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज भी प्रदर्शन में शामिल हुए.शास्त्री बाजार में कांग्रेस की महिला विंग ने देश की सरकार से पूछा कि बढ़ती हुई महंगाई को रोकने का हल क्या है.

महंगाई कम नहीं हुई तो जनता देगी जवाब : कांग्रेस के मुताबिक देश की सत्ता में पिछले 10 साल से बीजेपी सरकार है. बीजेपी ने 100 दिनों में महंगाई कम करने की बात कही थी.लेकिन महंगाई कम होने के बजाए चार गुना बढ़ चुकी है.कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने महंगाई कम नहीं कि तो जनता अपना फैसला लोकसभा में देगी. देश की गरीब जनता लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी.

See also  पत्थरबाजी में घायल हुई संसदीय सचिव शकुंतला साहू, इलाज के लिए रायपुर रेफर

शास्त्री बाजार में सब्जियों के साथ प्रदर्शन : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने शास्त्री बाजार में सब्जियां खरीदी.हाथों में मटर,आलू और टमाटर लेकर महंगी सब्जियों का दुखड़ा जनता के सामने रखा. प्रदर्शन के दौरान कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन का असर लोकसभा चुनाव में दिखेगा. बढ़ती महंगाई से देश की जनता आक्रोशित है. केंद्र की सरकार आम जनता से झूठे वादे करके सत्ता में बैठी है. 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया गया था, लेकिन पिछले 9 सालों में दूसरी बार सत्ता में काबिज होने के बाद भी केंद्र की सरकार ने महंगाई को कम नहीं किया.

”पहले की तुलना में महंगाई चार गुना बढ़ गई है. भारतीय जनता पार्टी की इस डबल इंजन की सरकार को महंगाई से कोई सरोकार नहीं है. इसलिए कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर महंगाई के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है.आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेकेगी”-दीपक बैज,पीसीसी चीफ

See also  बिजली तार से टकराई बस, लगी भीषण आग, एक यात्री की मौत

केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल : प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस जनजागरुकता अभियान चलाकर बीजेपी को जगाने का काम कर रही है. कुछ साल पहले तक सुबह के समय शास्त्री बाजार में लोगों को पैर रखने की जगह नहीं मिलती थी. लेकिन महंगाई की वजह से बाजार पूरी तरह से सूना है. लोगों के बड़े झोले सब्जियों से नहीं भर पा रहे.केंद्र की मोदी सरकार ने जनता की जेब में डकैती डालने का काम किया है.

महिला कांग्रेस ने भी उठाए सवाल : इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस ने भी हिस्सा लिया. शहर अध्यक्ष सुनीता शर्मा के मुताबिक 2014 में केंद्र में जब से मोदी की सरकार बनी है. तब से महंगाई लगातार बढ़ रही है.सब्जी,किराना सामान,पेट्रोल डीजल और एलपीजी सभी के दाम आसमान छू रहे हैं. इसके साथ ही केंद्र में मोदी की सरकार आने के बाद से महिलाओं के साथ यौन शोषण और अत्याचार की घटनाएं भी बढ़ीं है. हम पूछना चाहते हैं कि इन सब चीजों का केंद्र सरकार के पास क्या जवाब है.

See also  3 माह का राशन जिन्हें नहीं मिला, उनके लिए फिर पोर्टल खोलने की तैयारी, ले सकेंगे चावल

Related Articles

Leave a Reply