देश

नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, बीजेपी के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बिहार

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है. बीजेपी के 7 विधायकों ने राजभवन में आज मंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने वालों में दरभंगा विधायक संजय सरावगी, बिहारशरीफ से विधायक सुनील कुमार, जाले विधायक जीवेश मिश्रा, साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह, रिगा विधायक मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू हैं. जीवेश मिश्रा और संजय सरावगी मिथिला पाग पहनकर मंत्री पद की शपथ लेने राजभवन पहुंचे.

मौजूदा समय में बिहार सरकार में 30 मंत्री हैं. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और 2 डिप्टी सीएम शामिल हैं. कैबिनेट में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं. कैबिनेट विस्तार से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इस तरह अब 7 मंत्री पद खाली हैं.

See also  समंदर के अंदर है 22 टन सोना-चांदी, एक नहीं पूरे 250 जहाज हैं अंदर!

सुनील कुमार ने ली शपथ
पेशे से डॉक्टर सुनील कुमार 2013 में बीजेपी में शामिल हुए थे. इससे पहले 2005 और 2010 में वो जेडीयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े और जीते थे. मौजूदा समय में वो बिहारशरीफ से बीजेपी के विधायक हैं.

जाले विधायक जीवेश बने मंत्री
दरभंगा की जाले विधानसभा सीट से विधायक जीवेश मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. वो पहले भी नीतीश कैबिनेट में मिनिस्टर रहे हैं. नवंबर 2020 से अगस्त 2022 तक जीवेश श्रम मंत्री रहे.

राजू सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ
लोकजनशक्ति पार्टी से राजनीति की शुरुआत करने वाले और मौजूदा समय में साहेबगंज सीट से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह भी नीतीश कैबिनेट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली है. इसके साथ ही मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू और विजय कुमार मंडल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

See also  तीसरी बेटी होने से नाराज हुआ पति, पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाया

बेचैनी पर काबू रखे आरजेडी
नीतीश कैबिनेट विस्तार पर आरएलएमअध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, मंत्रिपरिषद का विस्तार पहले से ही होने की उम्मीद थी. जिस समय पूरा मंत्रिपरिषद बना था, तब कुछ सीटें खाली रह गई थीं, जो कि बीजेपी के कोटे की थीं. उसी आधार पर आज विस्तार हो रहा है. इसमें कुछ नया नहीं है. ऐसा नहीं है कि ये अचानक हुआ. ये पहले से ही होना था. कोई बेचैनी नहीं है. आरजेडी के लोग अपनी बेचैनी पर काबू रखें.

Related Articles

Leave a Reply