जांजगीर चांपा

सक्ती में जल्द निकलेगा बुलडोजर, भू माफियाओं में हड़कंप

सक्ती

भू माफियाओं का आतंक सक्ती में इस कदर बढ़ चुका है कि उन्हें अब शासन प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं रहा. ये कारोबारी खुलेआम सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. जिसके चलते सरकार को राजस्व की हानि भी उठानी पड़ रही है.

सक्ती में भूमाफिया पर एक्शन: छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद जिला प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. सक्ती एसडीएम ने अवैध प्लॉटिंग करने वाले 12 लोगों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सक्ती एसडीएम पंकज डाहिरे ने बताया कि भू स्वामियों को 7 दिन का समय दिया गया है. जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी. जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर बुलडोजर भी चलाया जाएगा. एसडीएम के इस आदेश के बाद भूमाफियाओं की नींद उड़ी हुई है.

See also  गजराज को आया गुस्सा: सड़क पार करते समय लोगों ने छेड़ा, रौद्र रूप में आए हाथी ने तोड़ी बाइक; बाल-बाल बचा युवक

बताया जा रहा है कि सक्ती जिले के 12 अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रों में भू स्वामी नियम विरुद्ध अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं.ना ही जमीन का डायवर्सन करवाया गया है ना ही टाउन एंड कंट्री विभाग से इसके लिए कोई अनुमति ली है.

12 जगहों पर अवैध प्लॉटिंग रोकने के लिए जमीन की खरीदी बिक्री रोक दी गई हैं. एक ही खसरा को दो टुकड़े कर आवासीय रूप में जमीन बेचने की शिकायत मिली थी. जिसके बाद ये कार्रवाई की गई हैं.- पंकज डाहिरे, सक्ती एसडीएम

Related Articles

Leave a Reply