छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने दो बच्चों की मौत, भाई को बचाने की कोशिश में बहन भी डूबी, गांव पसरा मातम

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें तालाब में डूबने से दो भाई-बहन की मौत हो गई। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में रविवार शाम को हुई, जिसने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है।

जानकारी के अनुसार, कलिया निवासी जितेन्द्र दास के दो बच्चे विष्णु दास (9 वर्ष) और योगिता दास (12 वर्ष) जंगल महुआ बीनने गए थे। महुआ बीनकर लौटते समय दोनों गांव के तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबता देख बहन योगिता उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  चिटफंड कंपनी के संचालक को 10 साल की सजा, 6 साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर निवेशकों से की थी ठगी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply