छत्तीसगढ़

55 साल के मुंहबोले नाना ने 13 साल की नाबालिग से किया रेप, गौशाला में दिया वारदात को अंजाम

जशपुर।  जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है यँहा मानसिक रूप से कमजोर 13 साल की नाबालिग से पड़ोसी नाना ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची की बड़ी मां की शिकायत पर 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

दुलदुला थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उसकी बड़ी मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. शनिवार को दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी नाबालिक भतीजी उसी के साथ रहती है, जो मानसिक रूप से कमजोर है. 7 मार्च को जब नाबालिग की बड़ी मां मजदूरी करने कहीं दूसरी जगह गई हुई थी तो उसकी मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग भतीजी घर में अकेली थी।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

जब शाम को प्रार्थियां अपने काम से वापस लौटी तो पीड़िता ने अपनी बड़ी मां को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला शख्स, जिसे पीड़ित नाबालिग नाना कह कर बुलाती थी, उसने अपने घर के पास के गौशाला में ले गया और नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले को विवेचना में लिया और नाबालिग बालिका का मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण करवाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply