छत्तीसगढ़

सिरफिरे की धमकी से डरी नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर की आत्महत्या

धमतरी। जिले के लोहरसी गांव से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। बताया जा रहा है कि बुधवार को गांव के ही रहने वाले एक सिरफिरे युवक ने उसके घर के सामने आकर जमकर हंगामा किया था और उसे स्कूल जाते वक्त जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके डर से आज छात्रा ने जानलेवा कदम उठा लिया।

जानकारी के मुताबिक, सिरफिरे युवक की धमकी की वजह से छात्रा आज स्कूल भी नहीं गई थी और घर पर ही थी। इस दौरान घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम से घर से बाहर गए हुए थे, आज दोपहर करीब 1 बजे जब उसके परिजन घर पहुंचे तो छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। इसके बाद आनन-फानन में शव को उतारकर जिला अस्पताल ले जाय गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

See also  छत्तीसगढ़: 225 निजी स्कूलों में लग गया ताला… विधानसभा में सरकार के दिए आंकड़े...

Related Articles

Leave a Reply