छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : देवरी पिकनिक स्पाट पर फिर हादसा, दो युवक, एक युवती हसदेव नदी के तेज बहाव में बहे

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट पर घूमने आए पांच लोग हसदेव नदी में डूब गए। इनमें एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया है, जबकि 3 लोग लापता हैं। ये सभी बिलासपुर से पिकनिक मनाने जांजगीर आए हुए थे। यह पूरा मामला पंतोरा चौकी क्षेत्र का है।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्णरेखा ठाकुर निवासी सरकंडा जोरापुरा, अंकुर ठाकुर निवासी दयालबंद और आशीष भोई निवासी अशोकनगर सरकंडा गहरे पानी में जाने से हसदेव नदी में डूब गए हैं। उनके दो साथी लक्ष्मी शंकर सतनामी निवासी अकलतरा और मोनिका सिंह पुलिस कॉलोनी तिफरा को बचा लिया गया है।

ASP ने दी मामले की जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर ASP उमेश कश्यप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना के गोताखोर दल मौके पर पहुंच गए हैं। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन हमारी टीम लगातार कोशिश कर रही है। नदी के नीचे इलाके में भी सूचना दे दी गई है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

Related Articles

Leave a Reply