देश

जम्मू-कश्मीर: रामबन में खाई में गिरा वाहन, 10 लोगों की मौत

बनिहाल/जम्मू

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एसयूवी के फिसलकर खाई में गिर जाने से दस लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि वाहन श्रीनगर से जम्मू जा रहा था और देर रात करीब सवा एक बजे जिले के बैटरी चश्मा इलाके में 300 फुट गहरी खाई में गिर गया.

अधिकारियों ने बताया कि दस लोगों की मौत हो गई है. पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान मौके पर हैं. अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घ्रोथा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपीन मुखिया भैरगंग शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है.

See also  अमेरिका के बराबर सेना पर खर्च कर रहा चीन, ड्रैगन के असली रक्षा बजट का खुलासा, भारत से 9 गुना ज्‍यादा

इससे पहले चार मार्च को भी इस इलाके में सड़क दुर्घटना में 4 की मौत और 3 घायल हो गये थे. वह हादसा तब हुआ था जब उनका वाहन सड़क से फिसल कर नीचे खाई में गिर गया. आईएनएस के मुताबिक उस घटना में मरने वालों की पहचान अब्दुल वाहिद बाली, अनायतुल्ला, मोहम्मद अयूब बाली और ड्राइवर सज्जाद अहमद के रूप में हुई थी.

पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि रामबन जिले में मालीगाम से उखरॉल जा रहा एक वाहन सड़क से फिसल गया. वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया. गहरी खाई में गिर गया. पुलिस ने कहा कि बचाव अभियान शुरू किया गया और दुर्घटनास्थल से चार शव बरामद किए गए. पुलिस ने कहा, तीन घायलों को उखरॉल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

See also  सीएम भूपेश ने लिखा पीएम मोदी को पत्र- समय पर मांगे बारदाने

Related Articles

Leave a Reply