छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा:नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी मंसाराम आशिकर को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर बिलासपुर नगर पालिक निगम में जोन कमिश्नर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है।

56 वर्षीय मंसाराम आशिकर, निवासी मुडपार थाना शिवरीनारायण, पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अच्छे कुमार आशिकर एवं अन्य व्यक्तियों से कुल 25 लाख 25 हजार 399 रुपये की ठगी की। मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

पुलिस ने अपराध क्रमांक 05/25 दर्ज किया था

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिनांक 04 जनवरी 2025 को धारा 420, 467, 468, 201, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी मंसाराम ने सुनियोजित तरीके से झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

See also  बलौदा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत

एसपी के निर्देशन में हुई त्वरित कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार किया। पूछताछ में आरोपी के विरुद्ध ठोस सबूत मिलने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

See also  8 वी की छात्रा ने लगाई फांसी:- नाना - नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई,आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply