देश

‘भाई का फोन क्यों नहीं उठाया, बड़ी गलती कर दी…’ पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग की धमकी

पूर्णिया

बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकियां मिली हैं. ये धमकियां 3 लोगों की ओर से दी गई हैं, जिसमें एक ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया है. वहीं दूसरा कॉल दुबई से आया है. वहीं तीसरा मयंक सिंह नाम के शख्स ने फेसबुक पेज के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी है. हालांकि, इस मामले में अभी तक पप्पू यादव ने कहीं शिकायत नहीं की है.

जानकारी के मुताबिक, मयंक सिंह झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग का सदस्य है. पप्पू यादव को वाट्सऐप कॉल पर धमकी देने वाले शख्स ने पहले उन्हें लॉरेंस का एक फोटो भेजा, फिर उन्हें कॉल करके धमकी दी. इसके साथ ही पप्पू यादव को अज्जू लॉरेन्स नाम के शख्स ने वाट्सऐप पर करीब 9 कॉल किए. पप्पू यादव की ओर से कॉल नहीं उठाने पर वॉइस मैसेज भेजा गया और धमकी दी गई कि वे पटना, दिल्ली या पूर्णिया कहीं भी रहें, जान से हाथ धोना पड़ेगा. वॉइस मैसेज में धमकी देने वाला यह कहते हुए सुना जा रहा है कि आपकी मैं बहुत इज्जत करता था, मगर अपने भाई का फोन नहीं उठाकर बहुत बड़ी गलती की.
धमकी वाले ऑडियो में क्या?
ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि सुनो भाई ध्यान से…भाई ने जो फोन करवाया था, वह जेल का जैमर बंद करवाकर कराया था. 10 मिनट जेल का जैमर बंद करवाया गया था. लेकिन आपने फोन नहीं उठाया. शर्मींदा करवा दिया. बड़ा भाई माना था. लेकिन लॉरेंस का फोन नहीं उठाया. क्या आपसे कोई मांग की थी…क्या कुछ कहा गया था…बल्कि आपकी जान बख्श दी… क्यों उलटा बोला था…मसला जल्दी सुलझा लो…हम नेताओं जैसे नहीं हैं.

See also  छत्तीसगढ़ बरई (तम्बोली) समाज के सभापति बने पवन महोबिया

‘टीआरपी कमाने के चक्कर में नहीं रहो…’
मयंक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. लिखा था कि यह जानकारी मिली है कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की ओर से लॉरेंस भाई के बारे में उल्टा पुल्टा बयान दिया गया है. तो मैं पप्पू यादव को बताना चाहता हूं कि औकात में रहकर शांति से राजनीति करो, टीआरपी कमाने के चक्कर में नहीं रहो. नहीं तो रेस्ट इन पीस कर देंगे. हाल ही में पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई के बारे में यह कहा था कि अगर सरकार उन्हें अनुमति दे तो लॉरेंस बिश्नोई को 2 घंटे में खत्म कर देंगे.

Related Articles

Leave a Reply