Advertisement
देश

इधर सुपुर्द-ए-खाक हुआ मुख्तार अंसारी, उधर बांदा जेल पहुंचे डीएम-एसपी और जज

बांदा

मुख्तार अंसारी की मौत मामले में जांच तेज कर दी गई है। जिला जज व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी अंकुर अग्रवाल ने जेल में मुख्तार अंसारी प्रकरण (Mukhtar Ansari Case) से संबंधित जांच की। जेल का निरीक्षण भी किया है। संबंधित पत्रावलियों को देखा गया। हालांकि बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिया कर्मी को कोई जवाब नहीं दिया है।

मुख्‍तार का शव कालीबाग कब्रिस्तान में हुआ सुपुर्द-ए-खाक
माफिया मुख्तार अंसारी के शव को शनिवार सुबह करीब 11 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार की कब्र पिता सुभानउल्ला अंसारी व मां बेगम राबिया खातून की कब्र के समीप है।

हार्ट अटैक से मुख्तार की मौत
गुरुवार रात बांदा मेडिकल कालेज में हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार देर रात करीब दो बजे मुहम्मदाबाद पहुंचा। शनिवार को नमाजे जनाजा के बाद शव पैतृक आवास से कब्रिस्‍तान ले जाया गया। इस दौरान लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

3000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। परिवार के लोगों के अलावा किसी को भी कब्रिस्तान के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। मुख्तार के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, भतीजे मुहम्मदाबाद के विधायक सुहेब अंसारी, बेटा उमर अंसारी सहित सभी ने मुख्तार के कब्र पर मिट्टी देकर अंतिम विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply