छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

प्रभारी सचिव ने किया छात्रावास का निरीक्षण, दिए उचित दिशा निर्देश

जांजगीर-चांपा। जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने आज जिले के राहौद के शासकीय नवीन प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रवास के बच्चों से खेल कूद मनोरंजन एवं पढ़ाई से संबंधित सवाल जवाब किये। उन्होंने एसडीएम तहसीलदार को समय – समय पर छात्रावास का निरीक्षण व बच्चों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में बागवानी फल-सब्जी भी लगाने कहा। इस मौके पर कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

प्रभारी सचिव बोरा ने छात्रावास में विद्यार्थियों से कहा जीवन में तरक्की के साथ प्रकृति से जुड़ के रहना जरूरी है। प्रकृति से जुड़े रहने से मन शांत और एकाग्र रहता है। प्रभारी सचिव ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिले और सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। बच्चों ने अपने हाथों से बनायें ग्रीटिंग भी जिले के प्रभारी सचिव श्री बोरा को भेंट किये, जिन्हे देखकर उन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हे गुलाब के फूल एवं टॉफी पुरूस्कार स्वरूप दी। इस अवसर पर उन्होंने जाति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

Related Articles

Leave a Reply