छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर हादसे में विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह का निधन

बलरामपुर : प्रतापपुर क्षेत्र की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह का आज सुबह एक दुर्घटना में निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, विजय बहादुर सिंह सुबह लगभग 9 बजे ट्रैक्टर से अपने खेत जा रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रघुनाथनगर पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।

विजय बहादुर सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे उनके गृह ग्राम मुड़िया में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि पहुंच रहे हैं और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

See also  यात्रियों की सुरक्षा होगी हाईटेक : ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, होगी ड्राइवर की पहचान

Related Articles

Leave a Reply