देश

हवस की आग में रिश्ते को किया कलंकित…झूठ बोलकर ले गए जंगल..सगी मामी के साथ किया गैंगरेप

ग्वालियर MP

दो युवकों ने मामी के साथ गैंगरेप किया. दोनों शख्स महिला को पति के एक्सीडेंट के नाम पर झांसा देकर जंगल में ले गए और दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना दो महीने पहले की है, लेकिन रोज-रोज की ब्लैकमेलिंग से तंग महिला ने बुधवार को पति के साथ महाराजपुरा थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया. आरोपी फिलहाल फरार हैं. दोनों आरोपी और पीड़िता के बीच मामी-भांजे का रिश्‍ता है.

इसे भी पढ़े-लेंटर से बना दो मंजिला मकान गिरा: मलबे में 3 बच्चों समेत 6 लोग दबे, बारिश में पिलर धंसने से हुआ हादसा

भारत मार्केट इलाके में रहने वाली 24 साल की महिला ने महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका पति अक्सर रात में ऑटो चलाते हैं. महिला ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाले अरविंद माहौर और सोनू माहौर फैक्ट्री में काम करते हैं. रिश्तेदारी के चलते दोनों उसे मामी कहकर बुलाते हैं. लगभग दो महीने पहले रात के वक्त पति ऑटो लेकर निकले थे. उसके थोड़ी देर बाद अरविंद और सोनू उनके घर पहुंचे. दोनों ने बताया कि मामा का एक्सीडेंट हो गया है. दोनों की बातों में आकर महिला उनके साथ चली गई. दोनों उसे महाराजपुरा के जंगल में ले गए और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया. वारदात के बाद दोनों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर घर छोड़ दिया.

See also  दोस्तों के साथ मस्ती करते तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत

इसे भी पढ़े- अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज था पिता…जन्मदिन पर घर बुलाया… अपहरण के बाद कर दी हत्या

बुधवार को महाराजपुरा थाने में पहुंचकर महिला ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई. महिला ने पुलिस को बताया कि बदनामी के चलते वो दो महीने तक चुप रही, लेकिन दोनों आरोपी लगातार उन्‍हें ब्लैकमेल कर रहे थे. रोज-रोज उसके साथ संबंध बनाने का दबाव डालते थे, मना करने पर पति और बच्चे की हत्या की धमकी देते थे. साथ ही समाज में बदनाम करने का डर भी दिखाते थे.

इसे भी पढ़े- जज की माैत! हादसा नहीं…ऑटो से जानबूझकर धक्का मारकर हत्या….CCTV फुटेज से सामने आया सच… देखें-VIDEO

महिला ने बताया कि दोनों के डर से उसने घर से निकलना बंद कर दिया था. महाराजपुरा सीएसपी रवि सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

See also  बड़ा हादसा, गोवंडी इलाके में इमारत ढहने से 7 की मौत, बचाव कार्य जारी

इसे भी पढ़े- जांजगीर-चापा: शासकीय भूमि पर अतिक्रमण…चैनमेन निलंबित

Related Articles

Leave a Reply