देश

रायबरेली से राहुल गांधी ने किया नामांकन, सड़क पर उमड़ा जनसैलाब

रायबरेली

राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत मौजूद रहे. शुक्रवार सुबह ही कांग्रेस पार्टी ने अमेठी और रायबरेली सीट से उम्मीदवारों का नाम जारी किया. जिसके बाद राहुल गांधी रायबरेली स्थित फुरसतगंज हवाईअड्डे पर अपनी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य लोगों के साथ विमान से उतरे.

कई दिनों की ऊहापोह को खत्म करते हुए, पार्टी ने शुक्रवार सुबह घोषणा की कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जो पहले उनकी मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र था. पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गांधी परिवार के करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है. शर्मा गांधी परिवार की अनुपस्थिति में इन दोनों प्रतिष्ठित निर्वाचन क्षेत्रों की देखभाल कर चुके हैं. सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को जिन सीटों पर मतदान होगा, उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है.

See also  बम धमाके की गूंज से दहल उठा पटना यूनिवर्सिटी का दरभंगा हाउस, मचा हड़कंप, प्रोफेसर की गाड़ी क्षतिग्रस्त

रायबरेली और अमेठी सीटों पर मतदान 20 मई को ही होगा। मतगणना चार जून को होगी. वहीं अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया. बता दें कि पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं. लेकिन लिस्ट जारी होने के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया.

वहीं किशोरी लाल शर्मा के नामांकन में शामिल हुईं प्रियंका गांधी ने कहा, ‘इस चुनाव में भी कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़वाऊंगी. हम ये चुनाव आपके लिए लड़ेंगे ताकि आपका विकास हो. अब ये मौका आ गया है कि देश में एक संदेश दें कि हम सेवा की राजनीति करते हैं. ये आपका चुनाव है, आप जिताएंगे. मैं 6 मई तक अमेठी में ही रहूंगी. अमेठी का चुनाव जनता के बल पर जीतेंगे.’

See also  गौ तस्करी करने वाले दो आरोपीयो को कंटेनर सहित शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार ,,कंटेनर में भरकर 45 मवेशियों को लेकर जा रहे थे हैदराबाद बूचड़खाना

Related Articles

Leave a Reply