छत्तीसगढ़

गरियाबंद में 100 रुपए के लिए युवक की पीट-पीटकर हत्या:चोरी करने का भी था शक, डॉक्टर बोलीं- अधिक शराब पीने से गई जान

गरियाबंद जिले में चोरी के शक और 100 रुपए के विवाद में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। परिजनों का ऐसा आरोप है, लेकिन डॉक्टर ने अधिक शराब पीने की वजह से उसकी जान जाने की बात कही है। मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र के सरनाबहाल का है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम लक्ष्मण यादव (32) को उसके पड़ोसी ईश्वर मरकाम उर्फ बुद्धू और असलाल घर से परिजनों के सामने उठा ले गए। उस पर धान और पैसे चोरी करने का आरोप लगाया। दोनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर आधी रात को उसे अधमरा हालत में वापस घर छोड़ गए।

अस्पताल से घर ले जाते समय रास्ते में तोड़ दिया दम।

अस्पताल से घर ले जाते समय रास्ते में तोड़ दिया दम।

सुबह परिजन ले गए थे अस्पताल

लक्ष्मण रात में सो गया। मंगलवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन 9 बजे अमलीपदर अस्पताल ले गए, जहां शुरुआती इलाज के बाद प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन आर्थिक तंगी के चलते चलते उसे घर ले जाने लगे। इसी दौरान 10 बजे उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

See also  सक्ती से बड़ी खबर : राजा धर्मेन्द्र सिंह को 7 साल सश्रम कारावास की सजा, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला
लक्ष्मण यादव के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान।

लक्ष्मण यादव के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान।

मारपीट के निशान नहीं, अधिक शराब पीया था- डॉक्टर

इस मामले में अमलीपदर अस्पताल की डॉक्टर ज्योति राठौड़ का कहना है कि, जब युवक को अस्पताल लाया गया, तो वो बेहोश था। लेकिन उसके शरीर पर मारपीट के कोई निशान नहीं मिले हैं। ज्यादा शराब सेवन करने से तबीयत बिगड़ने की गुंजाइश दिखी।

मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन परिजन अपने घर ले गए। बाद में सूचना मिली की उसकी मौत हो गई है।

अमलीपदर अस्पताल में हुई शुरुआती इलाज।

अमलीपदर अस्पताल में हुई शुरुआती इलाज।

हत्या किए जाने की आशंका- एएसपी

एएसपी जितेंद्र चंद्राकर का कहना है कि, लक्ष्मण की कल शाम 4 बजे बुद्धू राम और असलाल ने मारपीट की थी। शुरुआती जांच में मामला हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पता चला है कि, लक्ष्मण ने दोनों के लिए कुछ खाना बनाया था।

See also  महतारी वंदन योजना की 23वीं किस्त जारी, 67 लाख महिलाओं के खाते में आए1000 रुपये

100 रुपए को लेकर हुआ था विवाद

जिसके एवज में उनका 100 रुपए ले लिया था। इसी के चलते विवाद हुआ था। दोनों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply