छत्तीसगढ़

खेत में लगे करंट वाले तार से कृषि विस्तार अधिकारी की मौत, सूअर फंसाने बिछाया था जाल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खम्हार गांव में एक कृषि विस्तार अधिकारी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि  जंगली सूअर के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

मिली जानकारी के मुताबकि, ग्राम खम्हार लाल कुमार साहू (40) गुड़ुबाहाल बहमा में कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ था। रविवार रात करीब वह अपने भेलवाटोली स्थित खेत में गया। इस बीच किसी व्यक्ति ने खेत में जंगली सुअर के शिकार के लिए करंट प्रवाहित तार बिछा दिया था। उसी की चपेट में आने से लाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply