छत्तीसगढ़

स्कॉर्पियों ने युवकों को मारी ठोकर : तीनों की हुई की मौत, कार चालक मौके से फरार

बालौदाबाजार

छत्तीसगढ़ के बालौदबाजार में बाइक सवार तीन युवकों को स्कॉर्पियों ने ठोकर मार दी है। इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। तीनों अंबिकापुर में एक शादी अंटेड करने के लिए भाटापारा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी बीच यह सड़का हादसा हो गया। तीनों बलौदाबाजार के नयापार में रहने वाले थे। बता दें, मृतक तीनों युवक बलौदाबाजार से अंबिकापुर के लिए निकले थे। लेकिन बीच रास्ते में ही कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से तीनों अपनी जान नहीं बचा सके। इस हादसे के बाद कार चालक घटनास्थल पर एक मिनट भी नहीं रुका और वहां से भाग निकला।

See also  बिलासपुर में ईडी का छापा, कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और तीन करोड़ के हीरों का हार जब्त

तेज रफ्तार कार का कहर

ग्राम खमरिया और ग्राम अर्जुनी के बीच हुए तेज रफ्तार स्कॉर्पियों SUV- CG04 ने 5218 बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस अब कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। स्कॉर्पियों SUV- CG04, इस नंबर के जरिए पुलिस की टीम कार चालक का जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है।

See also  आज मजदूर दिवस : दस्तावेजों की दीवार... चार माह में 24 हजार 'श्रमवीर' नहीं बन पाए श्रमिक, लौट गए बैरंग

आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि, तीनों युक ट्रेन पकड़ने के लिए भाटापार रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी बीच अर्जुनी भाटा के पास सड़क हादसा हो गया है। हमारी टीम ने आरोपी की कार स्कॉर्पियों को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को खोजने में लगे हुए हैं।

See also  सूटकेस में गौमांस लेकर पहुंची महिलाएं, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई

Related Articles

Leave a Reply