छत्तीसगढ़

3 भालुओं ने ग्रामीण पर किया हमला : पत्नी और बच्ची के साथ गया था तेंदुपत्ता तोड़ने, टूटा हाथ और चेहरे पर आई चोट

मनेंद्रगढ़

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में तेंदूपता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू और दो शावकों ने हमला किया है। हमले के बाद उस व्यक्ति का एक हाथ टूट गया है। इतना ही नहीं भालुओं ने उसका चेहरा भी नोच लिया है। हालांकि ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

ग्रामीण तेंदुपता तोड़ने गया था
बता दें, घायल ग्रामीण कोटाडल का रहने वाला है। जिस वक्त उस पर भालुओं ने हमला किया, उस वक्त वो अपनी पत्नी कलावती सिंह और अपनी बेटी संजना के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गया था। इसी बीच भालू और उसके दो शावकों ने ग्रामीण पर हमला कर दिया।

पत्नी और बेटी के आने पर भागे भालू
ग्रामीण की पत्नी कलावती और बेटी संचना के विरोध करने पर उस जगह से भालू अपने शावकों को लेकर भाग निकला, लेकिन तब तक उसने ग्रामीण को चोट पहुंचा दी थी।

See also  बारिश बनी आफत, बाढ़ की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 7 मजदूर बहे

वन परिक्षेत्राधिकारी ने दी सहायता राशि
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीण को सहायता राशि दी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे शहडोल में स्थित चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया है। इसके लिए परिक्षेत्राधिकारी ने उसे दो हजार रुपए दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply