छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सड़क किनारे मिली जूनियर इंजीनियर की लाश , हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार

मंगलवार की शाम को बलौदाबाजार में एक जूनियर इंजीनियर की लाश सड़क किनारे पाई गई है. इस बात की खबर जैसे ही इलाके में पहुंची लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं. जूनियर इंजीनियर की हत्या हुई या हादसा है इस पर भी लोग चर्चा कर रहे हैं.

लाश मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और केस की जांच पड़ताल में जुट गई है. शव के पास से मिले आधार कार्ड को लेकर जांच करने पर यह पता चला कि मृतक क्रेडा विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था. उसका नाम टुमराम साहू बताया जा रहा है. पुलिस की तफ्तीश में यह भी खुलासा हुआ है कि मृतक दुर्ग के कसारीडीह इलाके का रहने वाला था.

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

शव को कब्जे में लेने के बाद बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस बात की सूचना दी. इसके साथ ही पुलिस ने क्रेडा विभाग को संपर्क कर जूनियर इंजीनियर के शव मिलने की बात बताई. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की बात कह रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की जूनियर इंजीनियर की मौत कैसे हुई है.

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

“कृषि महाविद्यालय के पास लाश मिलने की सूचना मिली थी. जिस पर पुलिस वहां पहुंची. मृतक के पास आईडी कार्ड और आधार कार्ड मिला है. मृतक क्रेडा विभाग बलौदाबाजार में पदस्थ था. क्रेडा विभाग के अधिकारी और परिजनों को सूचना दे दी गई है. पोस्टमार्टम के पश्चात मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा”: अमित पाटले, थाना प्रभारी, भाटापारा ग्रामीण

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply