देश

दक्षिण भारत में NDA ने एक नई राजनीति की नींव रखी है : PM नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी ने राजग संसदीय दल की बैठक में कहा कि हम ‘सर्व धर्म समभाव’ के सिद्धांत का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस गठबंधन के केंद्र में परस्पर विश्वास है. यह भारत के इतिहास का सबसे सफल गठबंधन है, हमारा उद्देश्य हमारे सभी फैसलों में आम-सहमति पाने का होगा. एनडीए में अपना पराया जैसा कुछ नहीं है. इसी कारण से ही हमें जनता का विश्वास जीत पाते हैं. लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत में एनडीए के प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में दक्षिण भारत में एनडीए में एक नई राजनीति की नींव मजबूत की है.

उन्होंने कहा कर्नाटक और तेलंगाना में तो अभी-अभी तो सरकार बनीं थी. लेकिन पल भर में ही लोगों का विश्वास टूट गया और एनडीए को गले लगा लिया. तमिलनाडु की टीम को भी मैं बधाई देना चाहूंगा. इस झंडे को ऊंचा रखने के लिए सबने मेहनत की है. आज तमिलनाडु में भले हम सीट नहीं जीत पाए, लेकिन जिस तेजी से वोटर शेयर बढ़ा है वह साफ-साफ संकेत दे रहा है कि कल में क्या लिखा है.

See also  रायगढ़ में जय माता दी बस सिसरिंगा के पास दुर्घटनाग्रस्त,दर्जन भर यात्री चोटिल

पीएम ने कहा कि केरल में तो हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के बलिदान हुए. शायद एक विचारधारा को लेकर जीने वालों पर इतना जुल्म कहीं हुआ होगा तो वो केरल में हुआ. जम्मू-कश्मीर से भी ज्यादा हुआ है. लेकिन वो मेहनत करने में कभी पीछे नहीं रहे. आज पहली बार संसद में केरल से हमारा प्रतिनिधि बनकर आया है.

(साभार nd टीवी )

Related Articles

Leave a Reply