देश

NDA संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद आडवाणी से मिले मोदी, मुरली मनोहर जोशी और रामनाथ कोविंद के घर भी जाएंगे

नई दिल्ली

एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संसद के सेंट्रल हॉल से सीधे लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे. यहां उन्होंने आडवाणी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. कुशलक्षेम जानी. उसके बाद मोदी बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने भी जाएंगे.

मोदी शुक्रवार को तीसरी बार एनडीए के संसदीय दल के नेता चुने गए हैं. वे 9 जून की शाम 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इसके साथ ही मोदी लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे. इससे पहले यह रिकॉर्ड पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है.

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

मोदी समय-समय पर आडवाणी और जोशी से मुलाकात करने जाते हैं. इससे पहले जब आडवाणी को भारत रत्न दिया गया था, तब मोदी भी उनके आवास पर पहुंचे थे. 96 वर्षीय आडवाणी भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं. वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उप प्रधानमंत्री भी रहे हैं.90 साल के जोशी भी बीजेपी के संस्थापक सदस्य हैं. आडवाणी और जोशी राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक हैं. जोशी ने 1991 से 1993 के बीच पार्टी के अध्यक्ष के रूप में काम किया.

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

10 साल में मोदी को आडवाणी से मिलने का मौका छोड़ते नहीं देखा गया है. 2014 और 2019 में भी मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद आडवाणी से मिलने पहुंचे थे और आशीर्वाद लिया था. मोदी, आडवाणी को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं और कई मौकों पर वो इसका जिक्र कर चुके हैं. आडवाणी का बीजेपी को यहां तक पहुंचाने में जितना योगदान है, उतना ही नरेंद्र मोदी के सफर में भी है. आडवाणी को कई मौकों पर मोदी के लिए ढाल बनकर खड़े होते देखा जाता था.

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

Related Articles

Leave a Reply