देश

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की पाकिस्तान में मौत, 26/11 के मुंबई हमले का था मास्टरमाइंड

इस्लामाबाद

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई है। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा का उप प्रमुख मक्की पाकिस्तान में रह रहा था। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड मक्की की शुक्रवार को लाहौर में मौत हो गई। जमात-उद-दावा के अनुसार मक्की पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उसका उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह मक्की को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।

20 लाख डॉलर का था इनाम
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को जनाजे की नमाज के बाद शुक्रवार को शाम को 5:15 बजे दफनाया जाएगा। अब्दुल रहमान मक्की आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद का करीबी रिश्तेदार और समूह का डेप्युटी लीडर था। मुंबई पर आतंकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र ने मक्की के ऊपर प्रतिबंध लगाते हुए उस पर 20 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा था।

See also  पाकिस्तान की फिर किरकिरी: भारत ने UN में कश्मीर मुद्दा उठाने को लेकर लगाई लताड़, दुनिया के सामने सुनाई खरीखरी

मक्की को घोषित किया था अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी
साल 2023 में संयुक्त राष्ट्र ने मक्की को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया था। इसके पहले साल 2020 में आतंकी फंडिंग मामले में पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने मक्की को 6 महीने के लिए जेल में भेजा था। आतंकी फंडिंग मामले में सजा सुनाए जाने के बाद से ही जमात-उद-दावा का उप प्रमुख खुद को लो प्रोफाइल रखे हुए था और सार्वजनिक रूप से बहुत कम नजर आता था।

पाकिस्तान मुत्तहिदा मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने एक बयान में कहा कि मक्की पाकिस्तान की विचारधारा का समर्थक था। मक्की ने मुंबई आतंकी हमलों के लिए आतंकियों को धन और संसाधन मुहैया कराए थे, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। इस दौरान 9 आतंकी मारे गए थे, जबकि एक आतंकी अजमल कसाब का जिंदा पकड़ा गया था।

See also  बिहार: खगड़िया में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 24 लोग थे सवार, नदी पार कर जाना था खेत

Related Articles

Leave a Reply