देश

केरल से इकलौते BJP सांसद सुरेश गोपी नहीं छोड़ेंगे मंत्री पद, ट्वीट कर दी सफाई

नई दिल्ली

केरल के त्रिशूर से नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद सुरेश गोपी के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद खबर चल रही है कि वह अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. अब इस तरह की खबरों का उन्होंने खुद खंडन किया है.केरल से वह बीजेपी के इकलौते सांसद हैं, जिन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. बीते दिन मंत्री पद की शपथ लेने वाले 72 सांसदों में वह भी शामिल थे.सुरेश गोपी ने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा, “कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबर फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने जा रहा हूं. यह पूरी तरह गलत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

सुरेश गोपी के कार्यालय ने क्या कहा?

See also  सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण से कहा- आखिरकार आप जाग गये

मीडिया में खबरें आने के बाद सूत्र ने सुरेश गोपी के कार्यालय के हवाले से बताया था कि वह उन खबरों पर स्पष्टीकरण जारी करेंगे, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह पद छोड़ना चाहते हैं.सुरेश गोपी के ऑफिस ने पहले ही बताया था कि उन्होंने कभी भी मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात नहीं कही. उनकी ऑफिस ने कहा था कि मीडिया के एक खास वर्ग द्वारा गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं. सुरेश गोपी पोर्टफोलियो के आवंटन के बाद स्पष्टीकरण जारी करेंगे.

सुरेश गोपी के हवाले से किया जा रहा था दावा!

केरल से सांसद सुरेश गोपी के हवाले से पहले मीडिया में खबर आई थी कि वह मंत्री पद नहीं चाहते हैं और त्रिशुर की जनता के लिए काम करना चाहते हैं.दावे के मुताबिक सुरेश गोपी का कहना था, “मेरा उद्देश्य सांसद के रूप में काम करना है. मैंने कुछ नहीं मांगा. मैंने कहा था कि मुझे इस पद की जरूरत नहीं है. मुझे लगता है कि मैं जल्द ही पद से मुक्त हो जाऊंगा. त्रिशूर के मतदाताओं के साथ कोई समस्या नहीं है. वे यह जानते हैं और एक सांसद के रूप में मैं उनके लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करूंगा. मुझे किसी भी कीमत पर अपनी फिल्में करनी हैं.”

See also  कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमीक्रॉन’ को लेकर WHO ने जारी की ‘हाई रिस्‍क’ की चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply