जांजगीर चांपा

BREAKING NEWS JANJGIR: यात्री बस की ठोकर से 3 की मौत 2 गंभीर रूप से घायल

घटना स्थल पर तनाव की स्थिति

जांजगीर चांपा

पामगढ़ मेहंदी में सड़क हादसा में 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल होने की खबर आयी है। बताया जा रहा है कि पामगढ़ शिवरीनारायण मार्ग पर चलने वाली बस ने दो बाइक को ठोकर मारी है। घटना के बाद से मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित है।

जिले के पामगढ़ के पास ग्राम मेहंदी गांव में तेज रफ्तार यात्री बस ने दो बाइक को जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में पति पत्नी और एक युवक की मौत हुई है। वहीं 2 लोगों के गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिन्हे बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस टीम पहुंची हुई है। मृतक के परिजन मुआवजे कि मांग को लेकर शव को सड़क में रखकर चक्का जाम कर रही है। जिससे बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग बाधित हुआ है। पुलिस टीम तैनात है तनाव की स्थिति निर्मित है। जानकारी के अनुसार पामगढ़ निवासी मन्नूू व उसकी पत्नी तथा एक राहौद निवासी की मौत होना बताया जा रहा है।

See also  जांजगीर चांपा में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक कश्यप बोले- सरकार पिछड़े वर्ग का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए करती है

Related Articles

Leave a Reply