छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार: तोड़फोड़ और आगजनी की घटना का मुख्य आरोपी किशोर नवरंगे गिरफ्तार

बलौदाबाजार:

बलौदाबाजार में 10 जून 2024 को हुए हिंसक धरना प्रदर्शन और आगजनी की घटना में पुलिस ने मुख्य आयोजक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार किया है। किशोर नवरंगे भीम क्रांतिवीर नामक संगठन का संस्थापक है और पूर्व में भीम रेजीमेंट का जिला अध्यक्ष रह चुका है।

इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। अब तक कुल 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की पहचान वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर की जा रही है।

See also  जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोग आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझटकी, पत्थरबाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर और वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी करने लगे। इस घटना में कई पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों को गंभीर चोटें आई हैं।

See also  रायगढ़ में नकली शराब पैकेजिंग का भंडाफोड़ : पुलिस ने 2.16 लाख रुपये की शराब की जब्त, एक गिरफ्तार और दो फरार

घटना के तुरंत बाद से ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया और संभावित स्थलों पर दबिश दी। इसी दौरान सूचना मिली कि किशोर नवरंगे लवन क्षेत्र में कहीं छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित स्थल पर पहुंचकर किशोर नवरंगे को हिरासत में लिया।

किशोर नवरंगे पर लोगों को धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसाने और सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काने का आरोप है। पुलिस द्वारा किशोर नवरंगे से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे घटना में शामिल अन्य आरोपियों और संपूर्ण घटनाक्रम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही हैं।

See also  मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर बोले CM साय: ‘यह सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास’

आरोपी किशोर नवरंगे को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की टीम लगातार घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply