छत्तीसगढ़

बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल, मचा हड़कंप

धमतरी: प्रदेश के धमतरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बस सवार 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना भखारा थाना क्षेत्र का है।

See also  छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत

बताया जा रहा है कि बस में सवार 50 लोग धमतरी से मैनपाट घुमने जा रहे थे। इसी दौरान बस सड़क किनारे खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को टककर मार दी। जिससे बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस में सवार 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

See also  वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, अवकाश पर भी मिलेगी सुविधा

Related Articles

Leave a Reply