छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा नहर में मिला अज्ञात युवक का शव:- पानी में डूबने से मौत की आशंका,पहचान के लिए जुटी नैला चौकी पुलिस

जांजगीर चांपा : जिले के नहरिया बाबा मंदिर के पास से होकर गुजरी हसदेव नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। नहाने के समय पानी में डूबने से मौत की आशंका पुलिस ने जताया है। शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। मृतक युवक की पहचान के लिए फोटो जिले के सभी थाना क्षेत्र में भेजी गई है। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।।

See also  स्कूलों के प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन

नैला चौकी उप थाना प्रभारी राकेश सूर्यवंशी ने बताया कि, शनिवार को नहर में नहाने गए लोगों ने नहरिया बाबा मंदिर के पास बने फाल पुल के पास शव को पानी के तैरता देखा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया।

See also  सनी लियोनी इवेंट के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, इवेंट रद्द कराने दी अंतिम चेतावनी

आशंका है कि नहर में नहाने के दौरान पैर फिसला गया होगा और नहर में गिरने से उसकी पानी में डूबने से मौत हुई होगी। सिर पर चोट के निशान मिले है शव ज्यादा खराब नहीं हुआ है। मृतक ने केवल अंडर वेयर ही पहना हुआ है।

मृतक युवक की पहचान के लिए फोटो सभी थाना क्षेत्र को भेजी गई है जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल शव को मर्चुरी में रखा गया है 48 घंटों तक मृतक की पहचान होने तक रखा जाएगा। फहचान नहीं होने पर पीएम कराकर शव को पुलिस टीम के द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा।

See also  असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

Related Articles

Leave a Reply