छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे के झांसा देकर इंजीनियर से 10 लाख रुपए की ठगी

बिलासपुर जिले में एक इंजीनियर क्रिप्टो करेंसी में फायदा कमाने के चक्कर में 10 लाख रुपए ठगी का शिकार हो गया। इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, आसमा सिटी निवासी आकाश डांगे (28) इंजीनियर हैं। उसे वॉट्सऐप पर एक लिंक मिला, जिसमें क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग कर फायदा कमाने के बारे में बताया गया। जिसके बाद उन्हें टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में एक टीचर था, जो बाकी सदस्यों को क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग सिखाता था। साथ ही क्रिप्टो करेंसी में पैसे निवेश करने के लिए कहता था।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

कमीशन देकर फंसाया

शुरुआत में इंजीनियर ने पहले एक हजार रुपए का निवेश किया। इसके बदले में उन्हें 1300 रुपए दिए गए। बाद में उन्होंने तीन हजार रुपए लगाए तो 3 हजार 900 रुपए मिले। उन्हें यह मुनाफा एक वेबसाइड पर बनाए अकाउंट में ही दिख रहा था। इसे सच मानकर इंजीनियर ने 1500 रुपए और निवेश किए। इस बार उनका खाता फ्रीज बताने लगा।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

अपने रुपए वापस पाने के लिए इंजीनियर ऑनलाइन पूछताछ की तो 39 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा गया। साथ ही पूरी रकम एक साथ वापस होने की बात कही गई। रकम जमा करने के बाद जालसाजों ने इंजीनियर को अलग-अलग बहानों से रुपए जमा करने के लिए कहा।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

किश्तों में जमा कराए 10 लाख 88 हजार

झांसे में आए इंजीनियर ने किश्तों में 10 लाख 88 हजार रुपए जमा कर दिए। इसके बाद भी उनके रुपए वापस नहीं मिले। तब उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply