छत्तीसगढ़

मुंगेली में सरकारी स्कूल में मिली शराब:मध्यप्रदेश से लाकर खपाई जा रही थी

मुंगेली। जिले में एक प्राइमरी स्कूल के कमरे से मध्य प्रदेश की शराब बरामद की गई है। आबकारी विभाग की टीम ने मौके से 10 पेटी शराब और 30 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट जब्त की है। मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह शराब सरगांव के बावली स्थित सरकारी स्कूल में मिली है। बताया जा रहा है कि शराब मध्य प्रदेश से लाकर मुंगेली में खपाई जा रही थी। तस्करों ने शासकीय स्कूलों को शराब छिपाने का ठिकाना बनाया था। जब्त की गई शराब मध्यप्रदेश निर्मित बताई जा रही है।

See also  राजधानी में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पुलिस वाला : आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से हेराईन मिली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस मुख्य सरगना की तलाश कर रही है। जिसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। आबकारी विभाग का कहना है कि इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा किया जा सकता है, जिससे यह साफ होगा कि शराब मुंगेली तक कैसे पहुंचाई जा रही थी।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

Related Articles

Leave a Reply