छत्तीसगढ़

हादसों का रविवार, कवर्धा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 1 की मौत

कवर्धा

कवर्धा में रविवार का दिन हादसों का रविवार साबित हुआ. रविवार को जिले के रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग जगह भीषण सड़क हादसे हुए. इन हादसों में 1 महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. इन घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ये है पहली घटना: पहली घटना रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के बोड़ला थाना अंतर्गत पालक-चोरभठ्ठी गांव के बीच की है. यहां ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. पास से गुजर रहे बाइक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें बाइक सवार महिला कलीबाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, बाइक सवार पिता पुत्र सहित कार सवार 6 लोग घायल हो गए. इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

See also  जांजगीर-चांपा में डबल मर्डर: पति पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, ईलाके में फैली सनसनी

महाकाल के दर्शन करने जा रहे थे कार सवार: जानकारी के मुताबिक कार सवार चारों व्यक्ति बिलासपुर के रहने वाले हैं. ये अपनी कार से मध्यप्रदेश उज्जैन महाकाल बाबा का दर्शन करने जा रहे थे. इसी दौरान पालक-चोरभठ्ठी गांव के बीच ट्रक से ओवरटेक करने के दौरान टक्कर से कार पलट गई. कार पलटने से पास से गुजर रही बाइक को जोरदार धक्का लगा. बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि कार सवार पिता-पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है. इसके अलावा कार सवार 4 लोग घायल हो गए हैं.

See also  छत्तीसगढ़ में बीयर दस रुपए महंगी : प्रीमियम ब्रांड्स की कीमत बढ़ी, गोवा का पौवा सेम रेट

दो की हालत गंभीर: बाइक सवार महिला अपने पति और पुत्र के साथ अपने मायके मध्यप्रदेश के मंगली गांव गई हुई थी. वहां से लौटते समय ये हादसा हुआ. घटना के बाद डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को बोड़ला समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

See also  मामा की शादी से अचानक गायब हुई बच्ची, अगले दिन बिलासपुर रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

ये है दूसरी घटना: दूसरी घटना रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के पोंडी चौकी अंतर्गत भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के पास की है. यहां सड़क पर खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में ट्रक चालक को मामूली चोट आई. हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया.

Related Articles

Leave a Reply