छत्तीसगढ़रायपुर

रेलवे स्टेशन में दो अज्ञात युवकों की लाश मिलने से मची सनसनी , GRP जांच में जुटी

रायपुर : इस वक्त रायपुर रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा दो अज्ञात युवकों की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। पहला शव प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थित बंद पड़े इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) के एक कमरे में मिला, जबकि दूसरा शव उसी प्लेटफॉर्म के बाहर कचरे के ढेर में पाया गया।

दोनों ही मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि दोनों की मौत रेलवे स्टेशन परिसर में हुई या कहीं और हत्या कर शवों को वहां फेंका गया है। मौके पर पहुंची GRP ने जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

See also  नवनिर्वाचित सरपंच पंचराज सिंह की सड़क हादसे में मौत, गांव में शोक की लहर

Related Articles

Leave a Reply