छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सीईओ के गनमैन ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

कबीरधाम

कवर्धा जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल की सुरक्षा में तैनात जवान ने सर्विस गन से खुद को गोली मार कर सुसाइड कर ली है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल, जवान के सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं है. कवर्धा पुलिस घटना की जांच कर रही है.

दरअसल, गनमैन जवान कृष्ण कुमार साहू ने बीती रात अपने सर्विस गन खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है. घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जवान के कमरे को सील कर दिया. पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है, उसके बाद ही जवान का शव बहार निकाला जाएगा. मृतक जवान कवर्धा जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल की सुरक्षा में तैनात था.

See also  जांजगीर-चांपा : हसदेव नदी में मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

बुधवार को मृतक जवान कवर्धा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सरस मेला कार्यक्रम में अधिकारी के साथ मौजूद था. रात तकरीबन 11 बजे वह अधिकारी के साथ वापस बंगला लौटा और अपने कमरे में खाना खाकर सो गया. सुबह जब महिला कर्मचारी ड्यूटी पर आई, तो गनमैन को नहीं देखा. आवाज लगाते हुए कमरे में गई तो देखा जवान अपने बेड़ में खून से लथपथ मृत पड़ा था और गन बाजू में रखा हुआ था.

जानकारी के अनुसार, मृतक जवान कृष्ण कुमार साहू बिलासपुर के सिपत का निवासी है, जो छठवीं बटालियन का जवान था. वह लगभग 01 साल से कवर्धा जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के सुरक्षा गार्ड के रुप में पदस्थ था. जवान के आत्महत्या की वजह कुछ पता नहीं चला है. पुलिस इस केस की सभी एंगल से जांच कर रही है. पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और जांच के लिए फोरेंसिक टीम का इंतजार कर रही है. पुलिस की जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.

See also  काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बड़ा हादसा, दो मकान ढहे, नौ लोग घायल, एक महिला की मौत; PM ने ली घटना की जानकारी

Related Articles

Leave a Reply