छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : हसदेव नदी में मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

जांजगीर-चांपा।  जिले के लछनपुर क्षेत्र में हसदेव नदी में एक महिला का शव तैरता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नदी किनारे घाट के पास शव और लावारिस स्कूटी देख पुलिस को तुरंत सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। वाहन नंबर के आधार पर मृतका की पहचान सरोज अग्रवाल के रूप में की गई है, जो लछनपुर स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी की निवासी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की तहकीकात में जुटी है। घटना के आसपास इलाके में सुरक्षा और जांच की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply