छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा : हिन्दू धर्म का अपमान कर ईसाई धर्म अपनाने की कर रहे थे कोशिश, व्यापारियों ने किया विरोध, 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जांजगीर चांपा : जिले के शिवरीनारायण में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जिसमें 4 महिला और 2 पुरुष अपने पास रखे प्रभु यीशु मसीह का बुकलेट लेकर दुकानों में बट कर ईसाई धर्म अपनाने की बात कह रहे थे। हिंदू धर्म के देवी देवताओ को अपशब्द कर अपमानित किया गया। शिवरीनारायण थाने में 6 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

आवेदक बुद्धेश्वर केशरवानी ने बताया कि वह अपने उत्सव इलेक्ट्रिकल्स दुकान में बैठा हुआ था। इस दौरान दोपहर करीबन 12.15 बजे कुछ महिलाएं और पुरुष आकर एक पुस्तक दिया जिसमें लिखा था “उपहार जो सब कुछ बदल देता है” कहने लगे हमारे प्रभु यीशु मसीह का उपहार है आप सभी ईसाई धर्म को अपना ले,प्रभु यीशु मसीह अधिक शक्ति शाली है और दैविक शक्ति से परिपूर्ण है। हिंदू धर्म को छोड़ दे,वही हिंदू धर्म के देवी देवताओ पर अपशब्द कहते हुए अपमानित किया गया। जिससे हिन्दू धर्म के लोगो की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। वहीं कुछ अन्य दुकानदारों को भी प्रभु यीशु मसीह का प्रचार प्रसार कर चुटकुले दिए और धर्म अपनाने की जिद कर रहे थे।

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में कोरोना पॉजिटिव मिले 35 जवान, 650 पर Covid का खतरा

शिवरीनारायण थाने में संजय साहू 33, कृष्णा साहू 33, गायत्री साहू 28, पुनीबाई साहू 35 , सुशीला साहू 35, गिरजा साहू 38 निवासी गोधना थाना नवागढ़ के खिलाफ धारा 299,3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply