कोरबाछत्तीसगढ़

झूंड से बिछड़े दंतैल हाथी ने सुबह एक तो शाम को दो महिलाओं को उतारा मौत के घाट

कोरबा। पड़ोसी जिले जांजगीर चांपा से भटक कर पहुंचे एक दंतैल हाथी ने गुरुवार को तीन महिलाओं के मौत के घाट उतार दिया है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को अपने पैरों तले रौंदने के बाद देर रात इसी दंतैल हाथी ने दो और महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। पहली घटना कटघोरा वन मंडल के ग्राम रलिया में तो दूसरी घटना खैरभवना गांव की है। दंतैल हाथी फिलहाल इसी क्षेत्र में विचरण कर रहा है। वन विभाग और पुलिस की टीम दंतैल की निगरानी करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने समझाइश दे रही है।

जानकारी के अनुसार,  जांजगीर चांपा जिले से होते हुए झुण्ड से बिछड़ा एक दंतैल हाथी गुरुवार की सुबह जिले के कटघोरा वन मंडल के जंगलों में घुस आया। सुबह सुबह इस दंतैल हाथी का सामना ग्राम रलिया निवासी गायत्री राठौर उम्र 48 वर्ष पति स्वर्गीय मंगल चंद्र राठौर जो रोज की तरह गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी से हो गया। दंतैल हाथी ने महिला को पकड़कर अपने पैरों तले कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने से हाथी वहां से भाग गया जिसके बाद ग्रामीणों ने गायत्री राठौर को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी मौत हो गई। ग्राम रलिया में सुबह महिला को मौत के घाट उतारने के बाद दंतैल हाथी विचरण करते हुए इसी वन मंडल के ग्राम खैरभवना के जंगल में जा पहुंचा था वहां इसी दंतैल हाथी का दो अन्य महिलाओं से हो गया। हाथी ने इन्हें भी मौत के घाट उतार दिया। 

See also  प्रदेश में ठंड से पहली मौत हुई अंबिकापुर में, बस स्टैंड से शव बरामद

ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइश

इस घटना को अंजाम देने के बाद दंतैल हाथी आसपास क्षेत्र में विचरण कर उत्पात मचाता रहा और ग्राम खोडरी जा पहुंचा जहां सत्यजीत नामक ग्रामीण के गौशाला में घुसकर वहां पांच मवेशियों पर हमला कर पांचों मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया है। सुबह की घटना के बाद जैसे ही वन विभाग के अफसरों को हाथी के हमले की सूचना मिली तत्काल विभाग की टीम को सक्रिय किया गया। जो पूरे दिन भर हाथी की निगरानी करती रही उनके साथ पुलिस की टीम भी ग्रामीणों को दंतैल हाथी से सतर्क रहने की समझाइश देने में लगी रही। उधर देर रात को दंतैल हाथी पाली पड़निया होते हुए खैरभवना से होते हुए ग्राम तरदा के जंगलों में विचरण कर रहा है वन विभाग व पुलिस की टीम हाथी की निगरानी में लगी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कटघोरा वन मंडल की टीम मौके पर पहुंची और गायत्री राठौर के पुत्र को आर्थिक सहायता की राशि 25 हजार रुपए प्रदान कर दी गई है जबकि शेष राशि 5 लाख 75 हजार रुपए वैधानिक कार्रवाई के उपरांत दी जाएगी।

See also  मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरा, 9 मजदूर हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Related Articles

Leave a Reply