छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा : पति के गुजरने के बाद बना महिला का सहारा, कई बार बनाए संबंध, फिर धोखा देकर जहर पिलाया, दूसरी शादी भी की, अब पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत नवागढ़ की निवासी सुमित्रा कर्ष ने अपने पड़ोसी शेरा कर्ष उर्फ लक्ष्मीनारायण कर्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। सुमित्रा ने बताया कि उनके पति का स्वर्गवास 2013 में हुआ, जिसके बाद वह अकेली रह गईं। इस कठिन समय में शेरा कर्ष ने सहारा देने का वादा किया और उनके साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में उन्हें धोखा दिया।

सुमित्रा ने बताया कि शेरा ने शुरुआत में उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनका जीवनभर साथ देगा और पति की तरह उनकी देखभाल करेगा। शेरा उनके घर आने-जाने लगा, घरेलू कामों में मदद करता और दिनभर फोन व संदेशों के जरिए संपर्क में रहता। दोनों का रिश्ता इस कदर बढ़ गया कि वह एक-दूसरे को पति-पत्नी की तरह मानने लगे।

शादी के बाद भी जारी रखा रिश्ता

शेरा कर्ष ने बाद में सावित्री बाई नामक महिला से शादी कर ली। सुमित्रा का कहना है कि शादी के बाद भी शेरा ने उनके साथ संबंध बनाए रखे। यहां तक कि सुमित्रा ने शेरा की सास रामबाई को उनके प्रेम संबंध के बारे में जानकारी दी, लेकिन इसके बावजूद शादी संपन्न हुई।

चेन्नई में लिव-इन का आरोप

सुमित्रा ने बताया कि वह शेरा के साथ चेन्नई गईं, जहां उन्होंने राजगुरु मिल्स में काम किया। वहां दोनों पति-पत्नी की तरह छह महीने तक साथ रहे। इस दौरान सुमित्रा ने हर तरह से पत्नी का फर्ज निभाया। लेकिन काम खत्म होने के बाद शेरा ने उन्हें वापस नवागढ़ लाकर उनका नंबर ब्लॉक कर दिया।

जहर देने का प्रयास और समाज में बदनामी

सुमित्रा ने आरोप लगाया कि शेरा ने एक बार उनके खाने के तेल में जहर मिला दिया था। वह किसी तरह बच गईं। इसके अलावा, शेरा ने समाज और गांव में उनकी बदनामी की, जिससे सुमित्रा का जीवन और अधिक कठिन हो गया।

सख्त कार्रवाई की मांग

सुमित्रा ने प्रशासन से अपील की है कि शेरा कर्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, “यह व्यक्ति मासूम दिखता है, लेकिन अंदर से बहुत खतरनाक है। अगर इसे सजा नहीं मिली, तो यह और महिलाओं की जिंदगी खराब करेगा।”

पुलिस जांच शुरू

थाना नवागढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले को लेकर गांव में चर्चा तेज हो गई है।

समाज में चर्चा का विषय

यह मामला अब पूरे नवागढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द इस मामले की जांच करनी चाहिए और दोषी को कड़ी सजा देनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply