देश

क्या मेरे बैग में कोई बम है? कोच्चि एयरपोर्ट पर Air India का पैसेंजर गिरफ्तार, जाने मामला

कोच्चि

कोच्चि एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के एक पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया. पैसेंजर का नाम मनोज कुमार है. उसे एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 682) से कोच्चि से मुंबई जाना था. एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम चेकपॉइंट पर चेकिंग के दौरान मनोज ने सीआईएसएफ (CISF) अफसर से पूछ लिया, क्या मेरे बैग में कोई बम है? मनोज के बयान ने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों की टेंशन बढ़ा दी.

कोच्चि एयरपोर्ट ने बयान जारी कर इस मामले की पूरी जानकारी दी है. बयान में कहा गया है कि सुरक्षा जांच के दौरान मनोज कुमार ने सीआईएसएफ अधिकारी से पूछा, क्या मेरे बैग में कोई बम है? इस बयान ने तत्काल चिंता पैदा कर दी और एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम को त्वरित कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर दिया. अधिकारियों ने फैरन बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) को बुलाया.

See also  जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारे गए 3 आतंकियों की तस्वीरें आईं सामने, डिटेल भी सामने आई

बीडीडीएस ने यात्री के केबिन का निरीक्षण किया और सामान की जांच की. जरूरी जांच के बाद पुलिस ने पैसेंजर मनोज कुमार को आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. एअर इंडिया की फ्लाइट अपने तय समय से रवाना हो गई. आजकल आए दिन फ्लाइट में बम की धमकी और एयरपोर्ट पर बम की अफवाह जैसी खबरें आती रहती हैं. इन खबरों से तत्काल वहां हड़कंप तो मच जाता है लेकिन बाद में यह फॉल्स साबित होता है.

कुछ दिन पहले इंडिगो की फ्लाइट में ‘बम’ की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया था. इसके कारण विमान तक को खाली कराना पड़ा था लेकिन लखनऊ से आबूधाबी के लिए उड़ान भरने वाला था. विमान के शौचालय के पास किसी ने बम लिख दिया था. जानकारी मिलते ही केबिन क्रू ने एटीसी को बताया. विमान को तुरंत खाली कराया गया. मतलब एकदम से अफरा तफरी मच गई. बाद में जांच के बाद पता चला कि यह महज अफवाह थी.

See also  दीवार गिरने से 8 बच्चे मलबे में दबे....तीन की मौत

Related Articles

Leave a Reply