छत्तीसगढ़

CG: ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पलटा, लाइव वीडियो आया सामने , देखें

सुकमा | जिले के अंदरूनी इलाके से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक ट्रैक्टर जिसमें 30 से अधिक ग्रामीण सवार थे, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा मुरलीगूड़ा के सीआरपीएफ कैंप के पास हुआ, और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। ग्रामीण राशन लेने दुरमा गांव से कोंटा की ओर जा रहे थे।

हादसे के तुरंत बाद, सीआरपीएफ के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए मौके पर पहुंचकर घायलों को फर्स्ट एड दी और उन्हें कोंटा अस्पताल पहुंचाया। सभी ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

See also  राशनकार्डधारियों के लिए खुशखबरी : तीन माह के चावल वितरण की समय-सीमा में बढ़ोतरी, अब 31 जुलाई तक मिलेगा राशन

Related Articles

Leave a Reply