छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में 3 नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने खोजा:घर से बिना बताए 2 साल पहले हुई थी गुम, परिजनों को किया सुपुर्द

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में गुम (किडनैप हुए) तीन नाबालिग बालिकाओं को जम्मू, कोरबा और जांजगीर से पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। नाबालिक बालिकाओं को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। यह नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला है।

जानकारी के अनुसार, जिले के पुलिस अधिकारी विवेक शुक्ला ने निर्देशन में जिले में गुम/अपहृत बालक/ बालिकाओं की बरामदगी को लेकर निर्देशन पर “हमर पुलिस हमर संग ” के तहत पता तलाश किया जा रहा है। नवागढ़ थाना में धारा 363 एपीसी के तहत नाबालिग बालिका की गुम (अपहृत) का मामला दर्ज था।

See also  "नशे में धुत दूल्हे को दुल्हन ने किया रिजेक्ट, मुस्कान के फैसले की देशभर में चर्चा"

घर से बिना बताए 2 साल पहले हुई थी गुम

ये नाबालिग बालिकाएं 2 साल पहले घर से बिना बताए चली गई थी, जिसमें लोकेशन के आधार पर जम्मू से एक नाबालिग बालिका को बरामद किया गया है। वहीं कोरबा से एक नाबालिग बालिका और जांजगीर से एक नाबालिग बालिका को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

See also  स्कूल में आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल, जांच के बाद DEO की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक और शिक्षिका पर गिरी गाज

Related Articles

Leave a Reply