छत्तीसगढ़

महिला ने लिव-इन प्रेमी को मार डाला:भागकर पति के पास पहुंची; पुलिस से बोली-VIDEO वायरल करने की देता था धमकी

दुर्ग में लिव-इन में रह रही एक महिला ने अपने अधेड़ प्रेमी की हत्या कर दी। महिला ने उस पर सब्बल से वार किया। इसके बाद भागकर अपने पति के पास चली गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि प्रेमी उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। मामला उतई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 50 साल का मोहन साहू खेत में चौकीदारी करता था और वहीं एक रूम में रहता था। 12 अगस्त को खेत का मालिक जब कमरे में पहुंचा तो मोहन साहू लहूलुहान हालत में मिला। उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक महीने पहले द्रोपदी को लेकर आया था

पुलिस जांच में पता चला कि ओडिशा के बरगढ़ निवासी मोहन साहू तीन साल से हितेंद्र सिन्हा की चौहान बाड़ी (खेत) की रखवाली कर रहा था। हितेंद्र सिन्हा ने पुलिस को बताया कि, एक महीने पहले ही वह द्रोपदी उर्फ रानी को लेकर आया था और उसे अपनी पत्नी बताता था।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

मोबाइल बंद होने पर खेत आया था मालिक

खेत मालिक हितेंद्र सिन्हा ने बताया कि, घटना के दिन सुबह उसने मोहन को कॉल किया, लेकिन मोबाइल बंद था। उसका मोबाइल कभी बंद नहीं रहता था, इसलिए वो सुबह 8 बजे बाड़ी पहुंचा। सर्वेंट क्वार्टर के कमरे में ताला लगा था, लेकिन अंदर से कराहने की आवाज आ रही थी।

इस पर हितेंद्र ने कमरे का ताला तोड़ा और अंदर गया तो देखा कि, मोहन खून से लथपथ पड़ा था। द्रोपदी वहां नहीं थी। इसके बाद वो मोहन को जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के गायब होने पर पुलिस को उस पर शक हुआ।

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

मोहन शराब पीकर करता था मारपीट

पुलिस जांच में जुटी तो पता चला कि द्रोपदी बलौदाबाजार जिले के ग्राम तिल्दा की रहने वाली है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला द्रोपदी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि, मोहन शराब पीने का आदी था। नशे में अक्सर गाली-गलौज कर मारपीट करता था।

द्रोपदी उसे छोड़कर जाने की बात कहती थी तो वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इससे तंग आकर महिला ने सब्बल से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसका मोबाइल और बैग लेकर अपने पास रखा लिया, फिर घर में ताला लगाकर भाग गई।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

द्रोपदी को रायपुर स्टेशन से लेकर आया था मोहन

द्रोपदी ने पुलिस को बताया कि, 14 जुलाई को अपने पति केशर डहरिया को यह कहकर निकली थी कि वो अपने माता-पिता के पास जा रही है। रायपुर स्टेशन पर वह अकेली ट्रेन के इंतजार में बैठी थी। इसी दौरान मोहन साहू आया और पूछा कि, कहां जा रही हो अकेली कैसे बैठी हो।

द्रोपदी ने मोहन को बताया कि उसका पता शराबी है और मारपीट करता है। इससे तंग आकर वह मायके जा रही है। यह सुनकर मोहन ने उसे साथ चलने के लिए कहा। इसके बाद वह मोहन के साथ रहने के लिए चुनकट्टा गांव आ गई थी।

Related Articles

Leave a Reply