छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अफसरों का तबादला, यहां देखिए लिस्ट

रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 5 अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। छत्तीसगढ़ शासन की सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को जल संसाधन विभाग का विशेष सचिव का प्रभार सौंपा गया है। रितेश कुमार अग्रवाल को जशपुर का कलेक्टर बनाया गया है। 2012 बैच के आईएएस अफसर रितेश अग्रवाल इससे पहले बीजापुर के कलेक्टर के पद पर तैनात थे। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को संस्कृति एवं पर्यटन विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है। राजेंद्र कुमार कटारा को बीजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। 2013 बैच के आईएएस अफसर राजेंद्र कुमार इससे पहले रायगढ़ के अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंदन कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का न्य कलेक्टर बनाया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी: स्कूलों को बनाया जाएगा स्मार्ट, 33 हजार पदों पर शुरू होगी प्रक्रिया

Related Articles

Leave a Reply