छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर न्यायालय परिसर से आरोपी फरार — पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भागा उमाशंकर साहू

जांजगीर से बड़ी खबर — न्यायालय परिसर से एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य गंभीर आरोपों में घिरा आरोपी उमाशंकर साहू फरार हो गया है। यह मामला सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी को सामान्य पेशी के लिए जांजगीर न्यायालय लाया गया था, जहां वह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। आरोपी को लेकर जांजगीर पहुंचे हवलदार कृष्ण कुमार तिवारी और प्रधान आरक्षक जगत की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

See also  छात्रों को बांटने के बजाए कबाड़ में बेच दी सरकारी किताबें, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के खुलासे के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने किया जांच दल का गठन…

Related Articles

Leave a Reply