छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने सीएएफ कंपनी कमांडर पर टंगिये से किया हमला; वीरगति को प्राप्त, बाजार के लिए गई थी फोर्स

बीजापुर

नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने दरभा के भरे बाजार में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के कंपनी कमांडर की पीछे से गर्दन पर टंगिये से वार कर दिया। इससे मौके पर ही जवान वीरगति को प्राप्त हो गया। घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई। नक्सली वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा के साप्ताहिक बाजार में बाजार ड्यूटी पर गये सीएएफ कैंप के कंपनी कमांडर तिजाउराम भुआर्य को नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने टंगिया से वार कर बलिदान कर दिया। सीएएफ की चौथी बटालियन माना रायपुर की कंपनी के दरभा में पदस्थ तुजाउ राम भुआर्य मूलतः कांकेर के रहने वाले थे। घटना की पुष्टि कुटरू थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने की है।

See also  सरकार ने 3100 में खरीदा धान : नीलामी के लिए बोली आ रहीं 2000 तक, एक क्विंटल में एक हजार का घाटा

Related Articles

Leave a Reply