छत्तीसगढ़

चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद

रायगढ़। पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्लांटकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। पूंजीपथरा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सुपरवाइजर पंकज यादव को पकड़ा, जिसके मोबाइल से पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश के तहत पूंजीपथरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पंकज गोपाल उर्फ पंकज यादव, जो सिंघल गेट ईंटा प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर था, को 21 फरवरी को क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। मामले में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2025 में आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में धमकी देकर दबाव बनाता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो उसके मोबाइल से निकालकर उसे और उसके परिजनों को भेजना शुरू कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच में वीडियो मिलने पर प्रकरण में आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

See also  रायपुर बस स्टैंड से चोरी हुई बस बरामद : होली के बाद से फरार था आरोपी,  जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने दबोचा

Related Articles

Leave a Reply