छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने मिनीमाता स्मृति दिवस पर ’सद्भावना कलम’ का विमोचन किया

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद मिनीमाता के स्मृति दिवस पर आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरू घासीदास साहित्य एवं सांस्कृतिक अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजश्री सद्भावना समिति द्वारा तैयार ’सद्भावना कलम’ का विमोचन किया। मिनीमाता स्मृति दिवस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाओं को सद्भावना कलम से सम्मानित किया जाएगा। विमोचन अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर गुरु घासीदास साहित्य एवं संास्कृतिक अकादमी के अध्यक्ष श्री के. पी. खांडे, साहित्यकार डॉ.जे.आर.सोनी, श्री डी.एस.पात्रे, नगर निगम रायपुर के एमआईसी मेम्बर श्री सुंदर जोगी, श्री चेतन चंदेल सहित सतनाम पंथ के अनुयायी उपस्थित थे।

See also  डोंगरगढ़ में फिर डिरेल हुई रोपवे की ट्रॉली, डेढ़ महीने पहले हुए हादसे से नहीं लिया सबक

Related Articles

Leave a Reply