बिलासपुर

बिलासपुर: हॉटल में जिस्मफरोशी का चल रहा था गोरख धंधा….6 लड़के-लड़कियां मिले आपत्तीजनक हालत में

बिलासपुर/वासु सोनी

शहर के होटल ईगल में जिस्मफरोशी का गोरखा धंधा चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी तब 6 लड़के-लड़कियां आपत्तीजनक हालत में मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने महिला दलाल और संचालक को भी गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर 8 आरोपी इस मामले में पकड़े गए हैं। मौके से आपत्तीजनक सामान, कैश और मोबाइल बरामद किया गया है। ये पूरी कार्रवाई चकरभाटा पुलिस ने की है।

मोबाइल, कैश और आपत्तीजनक सामान 

चकरभाटा पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के होटल ईगल में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर देर रात 3 बजे जाकर दबिश दी तो 3 लड़के और 3 लड़कियां आपत्तीनजक हालत में मिले। जिन्हें पुलिस ने पकडा लिय। इनसे जब पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि महिला दलाल लक्ष्मी शुक्ला इस रैकेट का संचालन करती है।

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मर्डर : मानसिक रोगी वार्ड में स्लैब से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

लक्ष्मी ने ही इस होटल में कमरे बुक किया था। जिसके बाद महिला दलाल और होटल संचाल को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम विनय देवांगन(20), टीका राम देवांगन (30), निखिल कौशिक(26) बताया है। वहीं होटल संचालक का नाम संदीप ठाकरे बताया गया है। महिला दलाल समेत आरोपी बिलासपुर के ही रहने वाले हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से 14 मोबाइल, 14,200 नकद, एक मोटरसाइकिल जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मर्डर : मानसिक रोगी वार्ड में स्लैब से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

Related Articles

Leave a Reply