छत्तीसगढ़बिलासपुर

किन्नर की गला दबाकर हत्या, सड़क किनारे फेंकी लाश, इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में एक किन्नर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तनु खान किन्नर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किन्नर की पहले मारपीट की गई और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंकने की बात सामने आई है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हत्या का आरोप साथी किन्नरों पर लगाया जा रहा है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और घटना में शामिल आरोपियों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सूचना मिलने पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply