छत्तीसगढ़

नवजीवन अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से मासूम की मौत, पुलिस ने 12 घंटे बाद निकाला दफन शव

महासमुंद | तुंगगांव में स्थित नवजीवन अस्पताल एक बार फिर विवादों में है। इस बार अस्पताल में इलाज के दौरान 6 साल की मासूम बच्ची की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। यह घटना 29 अगस्त की है जब अंकिता धीवर नामक बच्ची को वायरल फीवर होने पर उसके पिता नेतराम धीवर उसे भोरिंग में स्थित नवजीवन क्लीनिक ले गए। डॉक्टर उदयराम साहू ने बच्ची को तुमगांव स्थित नवजीवन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां बच्ची को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

अस्पताल में दाखिल होने के एक घंटे के भीतर ही बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद उसके परिवार ने 30 अगस्त की सुबह गाड़ाघाट के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, नवजीवन अस्पताल के संचालक ने परिवार को मामले को दबाने के लिए पैसे का लालच देने की कोशिश की। हालांकि, स्थानीय पढ़े-लिखे लोगों की समझाइश पर परिवार ने तुमगांव थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने 31 अगस्त को नायाब तहसीलदार और ग्रामीणों की मौजूदगी में कब्र से बच्ची के शव को निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

See also  लड़की ने कार से गाय के बछड़े को कुचला, VIDEO वायरल

Related Articles

Leave a Reply