छत्तीसगढ़

बिलासपुर गोलीकांड का पर्दाफाश: जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस के बाहर चली गोलियां, 7 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। मस्तूरी इलाके में मंगलवार शाम हुए गोलीकांड ने पूरे जिले में दहशत फैला दी। नकाबपोश बाइक सवारों ने जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह के ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दो सहयोगी घायल हो गए। पुलिस ने 24 घंटे में केस सुलझाते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में सामने आया कि हमला आपसी रंजिश, जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा था। आरोपी विश्वजीत अनंत ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की योजना बनाई थी। पहले 25 अक्टूबर को हमला करने की कोशिश की गई थी, लेकिन असफल रही। फिर 28 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे दो बाइक पर सवार हमलावरों ने नितेश सिंह और उनके साथियों पर गोलियां बरसाईं।

इस वारदात में राजू सिंह और चंद्रभान सिंह घायल हुए, जिन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि आरोपी तारकेश्वर पाटले ने मुख्य आरोपी को ₹1 लाख दिए थे, जिसे उसने अपने साथियों में बांटा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर मस्तूरी थाना और साइबर सेल की टीम ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:
विश्वजीत अनंत, अरमान उर्फ बलमजीत अनंत, चाहत उर्फ विक्रमजीत अनंत, मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस, मोहम्मद मतीन उर्फ मोंटू और दो नाबालिग शामिल।

बरामद हथियार:
दो देशी पिस्टल, एक कट्टा, पांच मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, तेरह खाली खोखे, दस बुलेट और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

See also  पांचवें दिन भी इंडिगो संकट जारी: रायपुर से उड़ान भरने वाले 7 फ्लाइट्स कैंसिल, एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे यात्री

Related Articles

Leave a Reply